सिन्धु घाटी सभ्यता || Indus
Valley Civilization || SINDHU GHATI SABHYATA
1. पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन
था-
(A) शिकार
(B) जुआ
(C) संगीत
(D) घुड़सवारी
R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(A)
व्याख्या-पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन शिकार था। वे
मुख्यतः शिकार पर ही निर्भर था उनका भोजन मांस या कंदमूल हुआ करता था।
2. नवपाषाण काल के लोगों द्वारा
पाला गया प्रथम पशु था-
(A) भेंड
(B) बकरी
(C) कुत्ता
(D) घोड़ा
R.R.B. गोरखपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(A)*
व्याख्या-पशुओं के पालतूकरण (Domestication) के
मानव प्रयास मध्यपाषाण
काल से ही प्रारंभ हो चुके थे। मानव ने सर्वप्रथम जिस पशु को पालतू
बनाया वह कुत्ता (Dog)
था। कुत्ते को प्रायः 15,000
ई.पू. में पूर्व एशिया में मानव द्वारा घरों में पाला गया। भेंड दूसरा
पशु है जिसे मानव ने पालतू पशु के रूप में अपनाया। ऐसी मान्यता
है कि प्रायः 11,000
ई.पू.से 9000
ई.पू. के मध्य
दक्षिण-पश्चिम एशिया में भेड़ पालतू पशु के रूप में विकसित की गई। चूंकि
लगभग यही काल नवपाषाण काल का है, अतः इस प्रश्न का उत्तर भेड़ होगा। सुअर (9000 ई.पू.), बकरी, गाय (8000 ई.पू.), बिल्ली (7500 ई.पू.), मुर्गी (6000 ई.पू.), घोड़ा तथा गधा (4000 ई.पू.) अन्य
जानवर हैं जिनका पालतूकरण किया गया है।
3. सबसे पहले कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल खोजा
गया था?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C)
लोथल
(D) सुत्कांगेडोर
R.R.B. मुंबई, भोपाल (G.G.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(A)
व्याख्या-सबसे पहले वर्ष 1921 में दयाराम साहनी के नेतृत्व में पश्चिमी पंजाब
के हड़प्पा नामक स्थल में हुए उत्खनन में हड़प्पा सभ्यता का पता
लगा था। सिन्धु सभ्यता के स्थलों में सर्वप्रथम हड़प्पा नामक
स्थल पर खुदाई होने के कारण ही इस सभ्यता का नाम 'हड़प्पा
सभ्यता' रखा
गया।
4. सिन्धु घाटी सभ्यता अनार्य सभ्यता थी
क्योंकि-
(A) यह एक शहरी सभ्यता थी
(B) इसकी लिपि चित्रात्मक थी
(C) इसकी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि था
(D) इसका विस्तार नर्मदा नदी
घाटी तक था
R.R.B. मुंबई, भोपाल (A.S.M.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(A)
व्याख्या-अनार्यों का संबंध शहरी
सभ्यता से रहा है, जबकि
आर्यों का संबंध केवल ग्रामीण सभ्यता से रहा है।
अतः स्पष्ट है कि सिन्धु सभ्यता का शहरी
सभ्यता होना इस सभ्यता के अनार्य सभ्यता होने का सर्वाधिक ग्राह्य प्रमाण है।
5. हड़प्पा की सभ्यता
निम्नलिखित से संबंधित है-
(A) कांस्य युग
(B) नवपाषाण युग
(C) पुरापाषाण युग
(D) लौह युग
D.M.R.C. परीक्षा, 2002
उत्तर-(A)
व्याख्या-हड़प्पा सभ्यता कांस्य युग से
संबंधित है। सिन्धु-सभ्यता युग में तांबे और
टिन को मिलाकर कांसा का निर्माण किया जाता था। इस
युग की प्रमुख धातु कांसा थी। इसी के कारण इसे 'कांस्ययुगीन सभ्यता' भी कहा जाता है। वस्तुतः यह ताम्र-पाषाण कालीन
(Chalcolithic)
नगरीय सभ्यता थी।
6. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग पूजा करते थे-
(A) विष्णु
(B) ब्रह्मा
(C) इन्द्र और वरुण
(D) पशुपति
R.R.B. मुंबई, भोपाल (A.S.M.) परीक्षा, 2003
R.R.B. गोरखपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(D)
व्याख्या-मोहनजोदड़ो में पशुपति की
मूर्ति मिली है, जिस पर शिव की
आकृति जैसा चित्र मिलता है। इससे इतिहासकारों ने निष्कर्ष
निकाला है कि तत्कालीन समाज में पशुपति की पूजा होती थी।
7. हड़प्पा संस्कृति की मुद्राओं
एवं पक्की मिट्टी की कलाकृतियों में किस पशु का चित्रण नहीं किया गया है?
(A) गाय
(B) हाथी
(C) गैंडा
(D) बाघ
R.R.B. रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(A)
व्याख्या-हड़प्पा संस्कृति की एक मुहर
पर पद्मासन मुद्रा में त्रिमुखी योगी चिंत्रित
है, जिसके दाहिनी ओर हाथी तथा बाघ और बाई
ओर गैंडा तथा मैंसा एवं सिंहासन के नीचे दो हिरण खड़े
हैं। इस संस्कृति में गाय तथा घोड़े की मृदमूर्तिया (मिट्टी की मृति)
नहीं मिली है।
8. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों की मुद्रा (Coins)
में किस देवता की आकृति चित्रित थी?
(A) पशुपति
(B) इन्द्र
(C) विष्णु
(D) वरुण
R.R.B. चंडीगढ़
(T.A./C.A./S.C.) 'मुख्य परीक्षा, 2012
उत्तर-(A)
व्याख्या- -मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर (सील) पर तीन
मुखवाला एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ है। उसके सिर पर तीन सींग है। उसके
बाई ओर एक गैंडा और भैंसा तथा दाईं ओर हाथी एवं व्याघ्र है। इसे पशुपति शिव का रूप
माना गया है। मार्शल ने इन्हें 'आद्यशिव' बताया।
9. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने सर्वप्रथम
हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों को खोजा था?
(A) सर जॉन मार्शल
(B) आर. डी. बनर्जी
(C) ए. कनिंघम
(D) दयाराम साहनी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
R.R.B.
कोलकाता (T.C.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(C)
व्याख्या-एलेक्जेंडर कनिंघम ने 1853 ई. तथा 1873 ई. में
हड़प्पा का सर्वेक्षण कर कुछ पुरा वस्तुएं प्राप्त की थीं।
10. भारतीय सभ्यता से जुड़ा कौन-सा नाम है?
(A) सर विसेंट स्मिथ
(B) डी.डी. गोस्वामी
(C) सर एलेक्जेंडर कनिंघम
(D) सर मार्टिमर ह्वीलर
R.R.B.
इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2010
उत्तर-(C)
व्याख्या-सर एलेक्जेंडर कनिंघम भारतीय पुरातत्त्व के जनक
हैं। इन्होंने भारत के प्राचीन स्थलों, स्तूपों, भवनों का निरीक्षण किया एवं भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की स्थापना में
प्रमुख भूमिका निभाई।
11. सिन्धु घाटी की सभ्यता और वैदिक सभ्यता में
प्रमुख अंतर है-
(A) पहली नगरीय थी, जबकि
दूसरी ग्रामीण
(B) पहली व्यापार को महत्त्व देती थी, जबकि दूसरी धर्म को
(C) पहली अहिंसा में विश्वास करती थी, जबकि अहिंसा के संदर्भ में दूसरी सभ्यता का कोई विशेष नियम नहीं था
(D) पहली सभ्यता में पीपल वृक्ष की पूजा होती
थी, जबकि दूसरी में बरगद की
R.R.B.
मुजफ्फरपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(A)
सिन्धु
घाटी सभ्यता कब विकसित हुई?
R.R.B.
इलाहाबाद (J.A.A.) परीक्षा, 2010
व्याख्या-सिन्धु सभ्यता का काल 2500 ई. पू. से 1750 ई. पू. तक
माना जाता है। सिन्धु सभ्यता नगरीय सभ्यता थी जबकि आर्यों की सभ्यता ग्रामीण थी।
12. सिन्धु घाटी सम्यता की लिपि थी-
(A)
ब्राह्मी
(B)
द्रविड़ियन
(C)
हड़प्पा
(D)
अभी तक सही पहचान नहीं हो पाई है
R.R.B. मुजफ्फरपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2003
R.R.B. चंडीगढ़ (Stenographer) परीक्षा, 2008
उत्तर-(D)
व्याख्या- -सिन्धु घाटी सभ्यता में चित्रात्मक लिपि प्रचलित
थी। इस लिपि में लगभग 400 अक्षरा का प्रयोग किया गया है। इसी कारण सिन्धु सभ्यता
को आद्यैतिहासिक सभ्यता के वर्ग में रखा जाता है। जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका
है।
13. निम्नलिखित में से किसे 'मृतकों
का टीला' नाम से जाना जाता है?
(A)
हड़प्पा
(B)
मोहनजोदड़ो
(C)
कालीबंगा
(D)
बनवाली
R.R.B. अजमेर (E.C.R.C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(B)
व्याख्या- -मोहनजोदडो शब्द का अर्थ सिन्धी भाषा में 'मृतकों का
टीला' होता
है।
14. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?
(A)
पंजाब
(B) सिंध
(C)
गुजरात
(D)
उत्तर प्रदेश
R.R.B. भोपाल (C.C.) परीक्षा, 2003
R.R.B. चंडीगढ़
परीक्षा, 2001
उत्तर-(B)
व्याख्या-मोहनजोदड़ो सिन्धु सभ्यता का एक प्रमुख नगर था। यह
सिन्ध प्रांत (पाकिस्तान में) के लरकाना जिले स्थित है। मोहनजोदड़ो की खोज
सर्वप्रथम 1922 ई. में राखालदास बनर्जी ने की थी।
15. हड़प्पाकालीन सभ्यता का विशाल कोठार (अनाज
संग्रह करने का स्थान) कहां मिला?
(A)
मोहनजोदड़ो
(B)
हड़प्पा
(C)
रोपड़
(D)
कालीबंगा
R.R.B. मुंबई (A.S.M.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(A)
सिन्धु
सभ्यता का वृहद् स्नानागार किस स्थल पर पाया गया है?
R.R.B. कोलकाता (A.S.M.) परीक्षा,
R.R.B. इलाहाबाद (A.C./C.C./T.C.) परीक्षा, 2006
व्याख्या-मोहनजोदड़ो का सर्वाधिक उल्लेखनीय स्मारक 'वृहद्
स्नानागार' है।
इसके पश्चिम में 1.52 मीटर ऊंचे चबूतरे पर निर्मित एक भवन मिला है, जो पूर्व से
पश्चिम में 45.72 मीटर लंबा तथा उत्तर से दक्षिण की ओर 22.86 मीटर चौड़ा है। इसे
मार्टिमर हीलर ने अन्नागार बताया है। इसमें ईंटों के बने हुए विभिन्न आकार-प्रकार
के 27 प्रकोष्ठ मिले हैं।
16 . अमरी' जो हड़प्पा
सभ्यता का एक स्थल है, किस प्रांत में स्थित है?
(A) सिन्ध
(B) राजस्थान
(C) गुजरात
(D) बलूचिस्तान
R.R.B. इलाहाबाद
(T.C./Tr. Clerk) परीक्षा, 2013
उत्तर-(A)
व्याख्या-अमरी, हड़प्पा सभ्यता का
प्रमुख स्थल है जो पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में स्थित है।
17. सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष-चिह्न बतलाते
हैं कि लोगों का मुख्य धंधा था-
(A) कृषि
(B) पशुपालन
(C) व्यापार
(D) शिकार
R.R.B.
गोरखपुर (E.R.C./C.A./T.A.JA.S.M.) परीक्षा,
2005
R.R.B.
इलाहाबाद (E.C.R.C.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(A)
व्याख्या-सैन्धव निवासियों के जीवन का मुख्य उद्यम कृषि
कर्म था। सिन्धु तथा उसकी सहायक नदियां प्रति वर्ष उर्वरा मिट्टी बहाकर लाती थीं, जिनमें पैदावार काफी अच्छी होती थी। यहां के प्रमुख खाद्यान्न गेहूं तथा
ज
18. सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर है-
(A) लोथल
(B) हड़प्पा
(C) रोपड़
(D) बनवाली
R.R.B. सिकंदराबाद
(A.S.M.) परीक्षा, 2001
R.R.B. इलाहाबाद
(A.S.M.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(A)
व्याख्या-सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर लोथल है। यह
गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नामक नदी के किनारे स्थित है, इसके पूर्वी भाग में एक गोदी (बंदरगाह) के साक्ष्य मिले हैं। इस स्थल की
खोज एस. आर. राव ने की थी।
19. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल भारत में नहीं
है?
(A) हड़प्पा
(B) कालीबंगा
(C) रंगपुर
(D) रोपड़
R.R.B. इलाहाबाद
(J.C.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(A)
व्याख्या-हड़प्पा पुरास्थल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मांटगोमरी जिले में (आधुनिक शाहीवाल) रावी नदी के बाएं तट पर स्थित है। हड़प्पा क्षेत्रफल की दृष्टि से सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा स्थल है।
20. इनमें से कौन एक हड़प्पा सभ्यता की पूर्वी
सीमा का निर्धारण करता है?
(A) लोथल
(B) कालीबंगा
(C) आलमगीरपुर
(D) डाबरकोट
R.R.B. चंडीगढ़
(T.A./C.A./S.C.) 'मुख्य परीक्षा, 2012
उत्तर-(C)
व्याख्या-हड़प्पा सभ्यता की पूर्वी सीमा का निर्धारण
आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश) करता है। सिन्धु सभ्यता का पश्चिमी पुरास्थल
सुत्कांगेडोर (बलूचिस्तान), उत्तरी पुरास्थल मांडा (जम्मू एवं कश्मीर)
तथा दक्षिणी पुरास्थल दैमाबाद् (महाराष्ट्र) है।
21. हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा स्थल भारत में नहीं
था?
(A) मांडा
(B) सुरकोटदा
(C) हुलास
(D) बालाकोट
R.R.B.
गोरखपुर (T.C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(D)
व्याख्या-बालाकोट नामक हड़प्पा सभ्यता का पुरास्थल, वर्तमान पाकिस्तान के दक्षिणी भाग में अरब सागर के किनारे और मोहन-जोदड़ो
से दक्षिण-पश्चिमी दिशा में स्थित है। यह बंदरगाह नगर था। यह स्थल सीप उद्योग के
लिए प्रसिद्ध था।
22. हड़प्पाकालीन लोगों को किसकी जानकारी नहीं थी?
(A) कुम्हारों का चाक
(B) आग
(C) लोहा
(D) गेहूं
R.R.B. रांची (C.C./T.C./J.C.) परीक्षा, 2006
R.R.B. रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2007
R.R.B.
गोरखपुर (T.C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(C)
व्याख्या- -हड़प्पाकालीन लोगों को सोना, चांदी, तांबा, कांसा तथा सीसा का ज्ञान था। हड़प्पाकालीन स्थलों की खुदाई से गेहूं तथा जौ के दाने मिलते हैं किंतु सिन्धु सभ्यता के लोगों को लोहे का ज्ञान नहीं था।
23. सिन्धु घाटी की सभ्यता को आर्य-पूर्व सभ्यता, किसके प्रमाण मिलने के कारण से कहा जाता है?
(A) कला
(B) तांबा
(C) बर्तन
(D) लेखन (स्क्रिप्ट)
(E) कोई नहीं
R.R.B. भुवनेश्वर
(केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(C)
व्याख्या-सिन्धु घाटी की सभ्यता में प्राप्त मृद्भाण्डों
(मिट्टी के वर्तन) के आधार पर इस सभ्यता को 'आर्य-पूर्व सभ्यता'
कहा जाता है। ऋग्वैदिक कालीन मृद्भाण्डों में काले एवं लाल
मृद्भाण्डों की प्रधानता है जबकि सिन्धु सभ्यता में भिन्न प्रकार के मृद्भाण्ड
मिले हैं।
24. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सिन्धु घाटी
सभ्यता के संबंध में सही है?
(A) उनके घर ईंटों के बने थे
(B) सभाभवन की खोज मोहनजोदड़ो में हुई
(C) घर की निर्माण योजना में खुला चौक मुख्य
लक्षण था
(D) उपर्युक्त सभी
R.R.B. महेन्द्रूघाट,
पटना (A.S.M.) परीक्षा, 2004
उत्तर-(D)
सिन्धु
सभ्यता के लोगों के घर किससे बने होते थे?
R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2004
व्याख्या-सिन्धु घाटी सभ्यता में घरों के निर्माण में ईंटों
का प्रयोग किया गया था,
मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा में पकी हुई ईंटों का प्रयोग प्रायः मकानों के निर्माण
के लिए किया गया है। प्रत्येक आवासीय भवन के बीच में एक आंगन होता था, जिसके तीन या
चारों और चार-पांच कमरे,
एक रसोईघर और एक स्नानागार बना होता था। मोहनजोदड़ो के दुर्ग के दक्षिणी भाग
में 750 वर्ग मीटर आकार के एक विशाल सभाभवन की रूपरेखा मिली है, जिसकी छत 20
स्तंभों पर टिकी हुई थी। यद्यपि कहीं-कहीं कच्ची ईंटों का भी प्रयोग किया गया है, जैसे-
कालीबंगा।
25. सिन्धु घाटी सभ्यता की पहचान निम्न से है-
(A)
सुंदर मूर्तियां
(B)
धर्म और दर्शनशास्त्र
(C)
आर्थिक और सामाजिक सुधार
(D)
शहर-योजना प्रणाली
R.R.B. जम्मू (C.C.) परीक्षा, 2006
R.R.B. अहमदाबाद (Stenographer) परीक्षा, 2006
R.R.B. मालदा (T.C./C.C.) परीक्षा-2008
उत्तर-(D)
व्याख्या-सिन्धु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषता शहर-योजना
प्रणाली थी। सिन्धु घाटी में चौड़ी सड़कें एक-दूसरे को लंबवत काटती थीं। मकान
पक्की एवं कच्ची ईंटों के बनाए जाते थे। नाली एवं सफाई की व्यवस्था भी उत्तम थी।
26. सिन्धु घाटी सभ्यता का ज्ञान मिलता है-
(A)
ताम्रपत्रों से
(B)
अभिलेखों से
(C)
पुरातात्विक उत्खनन से
(D)
साहित्य से
R.R.B. भोपाल (T.C./C.C/J.C.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(C)
व्याख्या-सिन्धु सभ्यता का ज्ञान पुरातात्विक उत्खनन से मिलता है, क्योंकि वहां कोई साहित्य तथा ताम्रपत्र नहीं पाए गए हैं। मृद्भाण्डों पर कुछ लेख पाए गए हैं परंतु वे अभी तक पढ़े नहीं जा सके है।
27. मानव द्वारा सर्वप्रथम किस धातु का उपयोग
किया गया?
(A) तांबा
(B)
चांदी
(C)
कांसा
(D)
पीतल
R.R.B. इलाहाबाद (J.A.A.) परीक्षा, 2010
उत्तर-(A)
व्याख्या-मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयोग में लाई गई धातु तांबा थी। जिसकी आरंभिक तिथि 5000 BC है, अर्थात् नवपाषाण काल तक। वैसे विश्व परिदृष्य पर दृष्टिपात करें तो तांबे के उपयोग की आरंभिक तिथि उत्तरी इराक में 8700 RC है।

0 Comments