हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 दिसम्बर, 2019
मेनुअल मारेरो क्रूज़ बने क्यूबा के प्रधानमंत्री
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज़-कानेल ने 40 वर्षों में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है, मेनुअल मारेरो क्रूज़ चार दशक में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। इससे पहले उन्होंने 16 वर्ष तक क्यूबा के पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य किया है। वे पेशे से एक
राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2019 के विजेताओं की सूची
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2019 घोषित किये गये, यह राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड का 66वां संस्करण है। राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 31 श्रेणियों में दिए जाते हैं। इस बार राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के लिए 419 फिल्मों के बीच बीच स्पर्धा हुई। इस बार एक नया अवार्ड भी स्थापित किया गया है, इस अवार्ड को “मोस्ट
असम कैबिनेट ने असमिया को राज्य भाषा घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी
असम सरकार ने असमिया को राज्य भाषा घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी। इसमें BTAD (Bodoland Territorial Administrative Districts), बराक घाटी और असम के पहाड़ी जिले शामिल नही किये जायेंगे। मुख्य बिंदु कैबिनेट ने सुझाव दिया है कि असमिया को असम के सभी स्कूलों में अनिवार्य किया जाएगा। हाल ही में नागरिक संशोधन विधेयक पारित
आठ पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने साझा मुद्रा का नाम बदलकर ईको रखा
आठ पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने साझा मुद्रा “CFA फ्रैंक” का नाम बदलकर “ईको” रखने का निर्णय लिया है। यह नई मुद्रा 2020 में ही चलन में आएगी। मुख्य बिंदु आठ अफ्रीकी देश – आइवरी कोस्ट, माली, बुर्किना फासो, बेनिन, नाइजर, सेनेगल, टोगो और गिनी बिस्साऊ वर्तमान में CFA फ्रैंक को साझा मुद्रा के रूप में
भारत सरकार ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया
भारत सरकार ने नेपाल के किर्तीपुर में में सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया है। हाल ही में इस हॉस्टल को नेपाल को सौंपा गया। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा किया गया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल एक शैषिक संस्थान है, इसकी
1. क्रॉस-डिसिप्लिनरी लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा राष्ट्रीय कार्यक्रम लांच किया है?
उत्तर – EChO Network
देश में क्रॉस-डिसिप्लिनरी लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने EChO Network नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम लांच किया है।
2. 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार किस राज्य ने जीता?
उत्तर – उत्तराखंड
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स प्रदान किये, उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला। जबकि आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
3. अभिनव लोहन किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – गोल्फ
अभिनव लोहन ने 2019 बंगलुरु ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को जीत लिया है।
4. किस भारतीय भारतोलक ने 6वें क़तर इंटरनेशनल कप में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – मीराबाई चानू
भारतीय भारतोलक (weight lifter) मीराबाई चानू ने क़तर इंटरनेशनल कप में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में उन्होंने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
5. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 22 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। इस दिवस को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों तथा महाविद्यालयों में गणित से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
6. ARTECH के 5वें संस्करण का आयोजन किस भारतीय सशस्त्र बल द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर – भारतीय थल सेना
‘मेक इन इंडिया’ के तहत ARTECH सेमिनार के पांचवें सेमिनार का आयोजन भारतीय थल सेना द्वारा दिल्ली में किया जा रहा है। इस सेमिनार में रक्षा मंत्रालय के नीति निर्माता, उद्योग तथा शिक्षा क्षेत्र से सम्बंधित लोग हिस्सा लेते हैं।
7. हाल ही में प्रोफेसर एल. एस. शेषागिरी राव का निधन हुआ, वे किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे?
उत्तर – कन्नड़
हाल ही में कन्नड़ लेखक प्रोफेसर एल. एस. शेषागिरी राव का निधन बंगलुरु में हुआ। वे कन्नड़ बुक अथॉरिटी के प्रथम अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे नेशनल बुक ट्रस्ट के सदस्य भी रहे।
8. महिला टी-20 विश्व कप के लिए ICC ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ साझेदारी की है?
उत्तर – यूनिसेफ
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने महिला टी-20 विश्व कप 2020 के लिए यूनिसेफ के साझेदारी की है, इसका उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण पर फोकस करना है।
9. किस टेक कंपनी ने ‘फ्यूचर स्किल्स’ प्लेटफार्म के लिए नैसकॉम के साथ साझेदारी की है?
उत्तर – विप्रो
देश के अग्रणी आईटी कंपनी विप्रो और नैसकॉम ने 10,000 इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए “फ्यूचर स्किल्स” नामक प्लेटफार्म लांच करने का निर्णय लिया है। इसके द्वारा छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इत्यादि के बारे में छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
10. 11वें रीजनल क्वालिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड के रुद्रपुर में 11वे 11वें रीजनल क्वालिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया।
0 Comments