करेंट अफेयर्स - दिसंबर, 2019
राष्ट्रीय गणित दिवस : 22 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। इस दिवस को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों तथा महाविद्यालयों में गणित से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
श्रीनिवास रामानुजन
श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर, 1887 को मद्रास प्रेसीडेंसी के इरोड में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, पचैयाप्पा कॉलेज, ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से पढाई की। उनका निधन 26 अप्रैल, 1920 को हुआ था। उन्हें निम्नलिखित गणितीय सिद्धांतों के लिए जाना जाता है :
- लैंडो-रामानुजन स्थिरांक
- रामानुजन-सोल्डनर स्थिरांकरामानुजन थीटा फलां
- रोजर्स-रामानुजन तत्समक
- रामानुजन अभाज्य
- कृत्रिम थीटा फलां
- रामानुजन योग
भारत सरकार करेगी अगले पांच वर्ष में 100 हुनर हाट का आयोजन
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच वर्षों में देश भर में 100 से अधिक स्थानों में हुनर हाट का आयोजन किया जायेगा।
हुनर हाट के लाभ
- प्रतिभाशाली कलाकारों को प्लेटफार्म मिलता है।
- भारतीय कारीगरों व शिल्पकारों के विश्वसनीय ब्रांड का निर्माण।
- भारतीय धरोहर को बढ़ावा देने वाले कारीगरों व शिल्पकारों को बढ़ावा।
- शिल्पकारों व कारीगरों को सशक्तिकरण व रोज़गार के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना।
- मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के उद्देश्य को पूरा करने में सहायक।
हुनर हाट
हुनर हाट का आयोजन केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा उस्ताद योजना के तहत किया जाता है। उस्ताद योजना का उद्देश्य भारत के अल्पसंख्यक समुदाय की परंपरागत कला तथा शिल्प की धरोहर का संरक्षण करना है। इसके लिए उनके कौशल में वृद्धि की जाती है। तथा उनके उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाता है।
0 Comments