13 MARCH 2020 CURRENT AFFAIRS IN HINDI


13 MARCH 2020 CURRENT AFFAIRS IN HINDI


प्रश्न 1. भारत के किस राज्य में कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी सिनेमा थिएटर बंद करने का फैसला किया गया है?
क. दिल्ली
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. केरल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केरल – भारत के केरल राज्य में कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी सिनेमा थिएटर बंद करने का फैसला किया गया है. हाल ही में कर्नाटक में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है.


प्रश्न 2. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कब तक सभी वीज़ा पर पाबंदी लगा दी है?
क. 15 मार्च
ख. 31 मार्च
ग. 15 अप्रैल
घ. 30 अप्रैल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 15 अप्रैल – भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 15 अप्रैल तक सभी वीज़ा पर पाबंदी लगा दी है. 15 अप्रैल तक राजनयिक, सरकारी, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, एम्प्लॉयमेंट और प्रोजेक्ट वीज़ा को छोड़कर सभी प्रकार के वीज़ा पर रोक लगा दी गयी है.


प्रश्न 3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कितने यूरोपीय देशों की अमेरिकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. 7 यूरोपीय देशों
ख. 15 यूरोपीय देशों
ग. 22 यूरोपीय देशों
घ. 26 यूरोपीय देशों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 26 यूरोपीय देशों – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में 26 यूरोपीय देशों की अमेरिकी यात्रा पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया. डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई है.


प्रश्न 4. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते किसने रोम, मिलान और सियोल के लिए अपनी उड़नों को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है?
क. किंगफ़िशर
ख. एयर इंडिया
ग. इंडिगो
घ. एशिया एयर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एयर इंडिया – कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एयर इंडिया ने रोम, मिलान और सियोल के लिए अपनी उड़नों को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस के 5, यूपी में 9 और केरल में 9 और कर्नाटक और महाराष्ट्र में चार-चार मामले सामने आए हैं.


प्रश्न 5. भारत का कौन सा राज्य कोरोनावायरस को महामारी घोषित देश का पहला राज्य बन गया है?
क. हरियाणा
ख. पंजाब
ग. महाराष्ट्र
घ. केरल

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. हरियाणा – हरियाणा सरकार ने हाल ही में कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया है वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है की ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से बचना चाहिए.


प्रश्न 6. हाल ही में भारत को वैश्विक हथियार निर्यातकों की सूची में कौन सा स्थान मिला है?
क. 12वा स्थान
ख. 15वा स्थान
ग. 22वा स्थान
घ. 23वा स्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 23वा स्थान – हाल ही में भारत को वैश्विक हथियार निर्यातकों की सूची में 23वा स्थान मिला है. साथ ही पहली बार भारत वैश्विक हथियार निर्यातकों की सूची में शामिल हुआ है.


प्रश्न 7. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को कहा आयोजित किया जायेगा?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. लद्दाख

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. लद्दाख – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को लद्दाख की राजधानी लेह में आयोजित किया जाएगा. जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे.


प्रश्न 8. निम्न में से किसके द्वारा 13 मार्च 1997 में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नेता के रूप में सिस्टर निर्मला का चयन किया गया था?
क. अटल विहारी बाजपेयी
ख. मदर टेरेसा
ग. स्वामी विवेकानंद
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मदर टेरेसा – मदर टेरेसा के द्वारा 13 मार्च 1997 में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नेता के रूप में सिस्टर निर्मला का चयन किया गया था.


प्रश्न 9. भारत के मनीष कौशिक कितने किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले 9वे भारतीय मुक्केबाज बन गए है?
क. 52 किग्रा
ख. 58 किग्रा
ग. 63 किग्रा
घ. 72 किग्रा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 63 किग्रा – भारत के मनीष कौशिक 63 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले 9वे भारतीय मुक्केबाज बन गए है. उन्होंने हाल ही में बॉक्स-ऑफ में ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन गारसाइड को हराया है.


प्रश्न 10. कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन विकास कृष्ण ने 69 किग्रा में ओसनिया क्वालिफायर में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और ब्रोंज मेडल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल – कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन विकास कृष्ण ने 69 किग्रा में ओसनिया क्वालिफायर में सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में आंख की चोट के कारण बाहर होना पड़ा. वे पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके है.

Post a Comment

0 Comments