11 FEBRUARY CURRENT AFFAIRS IN HINDI
11 FEBRUARY CURRENT AFFAIRS IN HINDI |
प्रश्न 1. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने हाल ही में किस राज्य में तीन राजमार्ग परियोजनाओं की शुरूआत की है?
क. दिल्लीख. गुजरात
ग. बिहार
घ. ओडिशा
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ओडिशा – केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में भारत के ओडिशा राज्य में तीन राजमार्ग परियोजनाओं की शुरूआत की है. जिनकी कुल लम्बाई 132 किलोमीटर है और इन तीन राजमार्ग परियोजनाओं को बनाने में 2,345 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
प्रश्न 2. पायरेसी को रोकने के लिए किसने सिनेमेटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोगख. राज्यसभा
ग. लोकसभा
घ. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केन्द्रीय मंत्रिमंडल – हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश में पायरेसी रोकने के लिए सिनेमेटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है. इस अधिनियम में गैर-अधिकृत रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए नई धारा 6एए को जोड़ा जायेगा.
प्रश्न 3. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए किसने मतदाता पुनरीक्षण और सूचना कार्यक्रम लांच किया है?
क. निति आयोगख. केंद्र सरकार
ग. निर्वाचन आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. निर्वाचन आयोग – लोकसभा चुनाव 2019 के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण और सूचना कार्यक्रम (वीवीआईपी) लांच किया है. और देश के जिलो में संपर्क केंद्र बनाए गए हैं जिनका हेल्प लाइन नम्बर 1950 है.
प्रश्न 4. डीएई ने किस शहर में “परमाणु टेक 2019” सम्मेलन का आयोजन किया है?
क. हैदराबादख. सिक्किम
ग. नई दिल्ली
घ. पुणे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नई दिल्ली – विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग ने नई दिल्ली में परमाणु टेक 2019 सम्मेलन का आयोजन किया है. इस सम्मलेन में परमाणु ऊर्जा और विकिरण प्रौद्योगिकियों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया है.
प्रश्न 5. किस राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा में वर्ष 2019-20 का बजट (अपना दूसरा बजट) पेश किया है?
क. केरल सरकारख. पंजाब सरकार
ग. दिल्ली सरकार
घ. हिमाचल प्रदेश सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हिमाचल प्रदेश सरकार – हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में विधानसभा में वर्ष 2019-20 का बजट (अपना दूसरा बजट) पेश किया है. जिसमे केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया गया है. और कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है.
प्रश्न 6. यूएई के अबुधाबी में किस भाषा को अदालत की तीसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है?
क. अंग्रेजीख. हिंदी
ग. उर्दू
घ. बंगाली
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. हिंदी – हाल ही में यूएई के अबुधाबी में अरबी और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी भाषा को अदालत की तीसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है. देश की न्यायपालिका ने यह फैसला न्याय का दायरा बढ़ाने के लिए लिया है.
प्रश्न 7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के 35 एएसपी और 152 डीएसपी का तबादला कर दिया है?
क. दिल्ली सरकारख. यूपी सरकार
ग. मध्य प्रदेश सरकार
घ. केरल सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मध्य प्रदेश सरकार – लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 35 एएसपी और 152 डीएसपी का तबादला कर दिया है. इससे पहले हाल ही में 35 आईपीएस और 9 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था.
प्रश्न 8. रिसर्च फर्म कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में भारत में किस कंपनी के सबसे अधिक (4.10 करोड़) स्मार्टफोन बिके है?
क. वनप्लसख. श्याओमी
ग. सैमसंग
घ. माइक्रोमैक्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. श्याओमी – सिंगापुर की रिसर्च फर्म कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में स्मार्टफोन की बिक्री में 10% का इजाफा हुआ है. वर्ष 2018 में भारत में 13.70 करोड़ स्मार्टफोन बिके जिसमे से सबसे अधिक श्याओमी के (4.10 करोड़) स्मार्टफोन बिके है.
प्रश्न 9. किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक 1880 के बाद 2018 में धरती का वैश्विक सतह तापमान अब तक का चौथा सबसे गर्म तापमान रहा है?
क. नासाख. ईसा
ग. डब्लूएचओ
घ. वर्ल्ड बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: नासा – अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1880 के बाद 2018 में धरती का वैश्विक सतह तापमान अब तक का चौथा सबसे गर्म तापमान रहा है. वर्ष 2018 में वैश्विक तापमान 1951 से 1980 के औसत तापमान से 0.83 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.
प्रश्न 10. भारत और बांग्लादेश ने एनसीजीजी में कितने महीने में बांग्लादेश के 1800 लोक सेवकों के प्रशिक्षण के लिए एक समझोते पर हस्ताक्षर किए हैं?
क. 2 महीनेख. 4 महीने
ग. 6 महीने
घ. 8 महीने
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 6 महीने – भारत और बांग्लादेश ने राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) में आने वाले 6 महीने में बांग्लादेश के 1800 लोक सेवकों के प्रशिक्षण के लिए एक समझोते पर हस्ताक्षर किए हैं. वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) का उद्घाटन किया था.
प्रश्न 11. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का ख़िताब कोमिला विक्टोरियंस ने हाल ही में कौन सी बार जीता है?
क. पहली बारख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दूसरी बार – तमीम इकबाल की 61 बॉल में 141 रन की मदद से दूसरी बार कोमिला विक्टोरियंस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का ख़िताब जीता है. शतक लगाने वाले तमीम इकबाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
प्रश्न 12. ब्रेंडन मैकुलम के बाद हाल में में किसने ब्रिस्बेन हीट के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. केविन पीटरसनख. केन विलियमसन
ग. डेनियल विटोरी
घ. मार्टिन गप्टिल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डेनियल विटोरी – न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के बाद डेनियल विटोरी ने भी बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम ब्रिसबेन हीट के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. वे वर्ष 2015 में ब्रिसबेन हीट के कोच नियुक्त किये गए थे.
To more informations:-
0 Comments