भाषा और व्याकरण (Language
And Grammar)
जैसे एक बच्चा रोकर या हँसकर अपने मन की बात प्रकट करता है या एक गूंगा
व्यक्ति संकेत देकर अपने मन की बात प्रकट करता है, परंतु उनकी बात पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाती। अत: मन के
भावों की अभिव्यक्ति और जानकारी केवल भाषा के माध्यम से ही दी जा सकती है।
अध्यापिका ने बच्चों को बोलकर लिखवाया कि “हमारा भारत सोने की चिड़िया था।” बच्चों
ने अध्यापिका के शब्दों को सुना और अपनी कॉपी पर लिखा।
यहाँ पर अध्यापिका ने बोला, बच्चों ने लिखा, उसके बाद अध्यापिका ने बच्चों की कॉपी से पढ़ा। भाषा द्वारा ही एक-दूसरे
के विचारों को जाना जाता है।
(क) मौखिक भाषा (Oral
Language)- हमारे द्वारा बोली जाने वाली भाषा ‘मौखिक भाषा’
कहलाती है;जैसे
:-
प्रधानमंत्री जी ने भाषण दिया,
उन्हें जो भी बातें लोगों को बतानी थीं वह सब बोलकर बता दीं। उदाहरण
के लिए, राजेश और विशाल बातें कर रहे हैं, यह भी मौखिक भाषा का ही रूप है। मौखिक भाषा अस्थायी होती है।
(ख) लिखित भाषा (Written
Language)-जब हम अपन मन-जब हम अपने मन के भावों और विचारों को लिखकर प्रकट करते हैं। तब यह ‘लिखित भाषा’ कहलाती है; जैसे:-
अजय पुस्तक पढ़ रहा है। राधा कविता लिख रही है। लिखित भाषा स्थायी होती
है।
संसार में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं. जैसे_फ्रेंच, जर्मन,
तमिल, उर्दू, अरबी,
फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, चीनी,
हिब्रू आदि।
अनक भाषाए बोली जाती हैं। इन भाषाओं में से 23 भाषाओं को संविधान से मान्यता
प्राप्त है। ये भाषाएँ निम्नलिखित हैं-
भाषा |
बोली |
( क ) भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता
है । |
( क ) ' बोली '
भाषा का क्षेत्रीय रूप होती है और यह रूप भाषा की अपेक्षा सीमित
होता है । |
( ख ) भाषा में साहित्य - रचना होती
है । |
( ख ) बोली केवल बोली जाती है । यदि
किसी बोली में साहित्य - रचना होती है , तो वह बोली '
उपभाषा ' बन ब जाती है ; जैसे — ब्रज और अवधी । |
( ग ) भाषा का प्रयोग सरकारी काम -
काज में किया जाता है । |
( ग ) बोली का प्रयोग सरकारी काम -
काज में नहीं होता , बल्कि किसी क्षेत्र - विशेष के जन -
सामान्य के परस्पर व्यवहार या विचारों के आदान - प्रदान में होता है । |
भारत के राज्यों में बोली जाने वाली भाषाएँ
प्रांत / राज्य |
भाषाएँ |
आंध्र प्रदेश |
तेलुगू ,
उर्दू |
अरुणाचल प्रदेश |
हिंदी , अंग्रेजी , असमिया , गिस्सी ,
डफला |
असम |
असमिया ,
बंगाली |
बिहार |
हिंदी |
गोवा |
मराठी , कोंकणी , पुर्तगाली , अंग्रेजी |
गुजरात |
गुजराती ,
हिंदी |
हरियाणा |
हिंदी , हरियाणवी |
हिमाचल |
हिंदी , पहाड़ी |
जम्मू - कश्मीर |
कश्मीरी ,
उर्दू , लद्दाखी , डोगरी
, पंजाबी |
कर्नाटक |
कन्नड़ |
केरल |
मलयालम |
मध्य प्रदेश |
हिंदी |
महाराष्ट्र |
मराठी , हिंदी |
मणिपुर |
मणिपुरी ,
अंग्रेजी |
मेघालय |
खासी , गारो , आदिवासी , अंग्रेजी |
मिजोरम |
मिजो , आदिवासी , अंग्रेजी |
नागालैंड |
असमिया ,
आदिवासी , अंग्रेजी |
उड़ीसा |
उड़िया ,
हिंदी |
पंजाब |
पंजाबी ,
हिंदी |
राजस्थान |
हिंदी , राजस्थानी |
सिक्किम |
हिंदी , भूटिया , नेपाली , आदिवासी |
तमिलनाडु |
तमिल |
त्रिपुरा |
त्रिपुरी ,
असमिया , बंगाली , मणिपुरी |
उत्तर प्रदेश |
हिंदी |
पश्चिम बंगाल |
बंगाली |
|
|
केंद्रशासित प्रदेश
केंद्रशासित प्रदेश |
भाषाएँ |
अंडमान - निकोबार |
हिंदी , बंगाली , तमिल , मलयालम |
चंडीगढ़ |
हिंदी , पंजाबी |
दादरा , नगर हवेली |
हिंदी , गुजराती , मिली , भिलोडी |
दमण , दीव |
मराठी , गुजराती
, हिंदी |
दिल्ली |
हिंदी , पंजाबी , उर्दू |
लक्षद्वीप |
मलयालम ,
आदिवासी |
पुदुचेरी |
तमिल , तेलुगू , मलयालम , फ्रेंच |
केंद्रशासित प्रदेश |
भाषाएँ |
अंडमान - निकोबार |
हिंदी , बंगाली , तमिल , मलयालम |
चंडीगढ़ |
हिंदी , पंजाबी |
दादरा , नगर हवेली |
हिंदी , गुजराती , मिली , भिलोडी |
दमण , दीव |
मराठी , गुजराती
, हिंदी |
दिल्ली |
हिंदी , पंजाबी , उर्दू |
लक्षद्वीप |
मलयालम ,
आदिवासी |
पुदुचेरी |
तमिल , तेलुगू , मलयालम , फ्रेंच |
0 Comments