संज्ञा और उसके भेद Noun
And Its Kinds
- घोड़ा तेज
दौड़ता है ।
- रामायण हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है ।
- कविता पत्र लिख रही है ।
- गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे ।
- भारत की राजधानी नई
दिल्ली है ।
उपर्युक्त
वाक्यों में विशेष स्थानों , व्यक्तियों , भावों और जातियों के नाम आए हैं । ये
नाम ही ‘ संज्ञा ‘ कहलाते हैं ।
भारत,
नई दिल्ली : विशेष स्थानों के नाम है।
विशाल,
रोहित : विशेष व्यक्तियो के नाम है।
बच्चे,
पशु, गाँव : जातियों के नाम है।
संज्ञा के भेद ( Kinds of Noun )
( 1 ) व्यक्तिवाचक संज्ञा ( Proper Noun ) — जो शब्द किसी व्यक्ति , स्थान या वस्तु का बोध कराते हैं , उन्हें ‘ व्यक्तिवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ; जैसे –
महात्मा गांधी , शिमला , पुस्तक
आदि ।।
( 2 ) जातिवाचक संज्ञा ( common Noun ) – वे शब्द जो एक ही प्रकार के प्राणियों , वस्तुओं और
स्थानों का बोध कराते हैं , उन्हें जातिवाचक संज्ञा ‘
कहते हैं ; जैसे —
ग्रंथ , लड़की , दिन ,
बूढ़ा , बिल्ली , कुरसी ,
खिलाड़ी , पर्वत आदि ।
( 3 )
भाववाचक संज्ञा ( Abstract Noun ) – वे शब्द जो किसी व्यक्ति अथवा
वस्तु के गुण , दशा , स्थिति , कर्म , अवस्था , भाव आदि का
बोध कराते हैं , उन्हें ‘ भाववाचक
संज्ञा ‘ कहते हैं ; जैसे-
सुंदर , पढ़ाई , लड़ाई ,
चोरी , भूख , प्यास ,
अमीरी , गरीबी , क्रोध ,
मूर्ख , मिठास आदि ।
ध्यान
दें : कुछ विद्वान् अंग्रेजी के प्रभाव के कारण संज्ञा के दो भेद और मानते हैं ।
( 4 )
द्रव्यवाचक संज्ञा ( Material Noun ) – वे शब्द जो किसी पदार्थ ( द्रव्य
) या धातु का बोध कराते हैं , उन्हें ‘ द्रव्यवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं : जैसे –
मिट्टी , चाँदी , लोहा ,
ऊन , तेल , दूध ,
घी , पीतल आदि द्रव्यवाचक संज्ञाएँ हैं ।
( 5 ) समूहवाचक संज्ञा ( Collective
Noun ) – वे
संज्ञा शब्द जो किसी समूह अथवा समुदाय का बोध कराते है , उन्हें
‘ समूहवाचक संज्ञा ‘ कहते हैं ;
जैसे-
सेना , समूह , कक्षा ,
गुच्छा , झुंड , दल ,
परिवार आदि समूहवाचक संज्ञाएँ हैं ।
भाववाचक
संज्ञाएँ बनाना
भाववाचक संज्ञाएँ निम्नलिखित पाँच प्रकार के शब्दों से बनाई
जाती हैं
- जातिवाचक संज्ञाओं से
- सर्वनामों से
- विशेषणों से
- क्रियाओं से
- अव्ययों से
1.
जातिवाचक संज्ञाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :
|
जातिवाचक संज्ञा |
भाववाचक
संज्ञा |
|
बूढ़ा |
बुढ़ापा |
|
बच्चा |
बचपन |
|
भाई |
भाईचारा |
|
मनुष्य |
मनुष्यता |
|
सज्जन |
सज्जनता |
|
दुष्ट |
दुष्टता |
|
युवक |
यौवन |
|
दास |
दासता |
|
साधु |
साधुता |
|
पंडित |
पांडित्य |
|
जातिवाचक संज्ञा |
भाववाचक
संज्ञा |
|
वीर |
वीरता |
|
कवि |
कवित्व |
|
व्यक्ति |
व्यक्तित्व |
|
मित्र |
मित्रता |
|
शत्रु |
शत्रुता |
|
लुटेरा |
लूट |
|
शिशु |
शिशुता |
|
प्रभु |
प्रभुता |
|
विद्वान |
विद्वत्ता |
|
वकील |
वकालत |
2.
सर्वनामों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :
|
सर्वनाम |
भाववाचक
संज्ञा |
|
मम |
ममता |
|
सर्व |
सर्वस्व |
|
आप |
आपा |
|
सर्वनाम |
भाववाचक
संज्ञा |
|
निज |
निजता |
|
अपना |
अपनापन |
|
पराया |
परायापन |
3.
विशेषणों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाना :
|
विशेषण |
भाववाचक
संज्ञा |
|
प्यासा |
प्यास |
|
लोभी |
लोभ |
|
सम |
समानता |
|
विषम |
विषमता |
|
आलसी |
आलस्य |
|
युवा |
यौवन |
|
साफ़ |
सफाई |
|
पापी |
पाप |
|
हरा |
हरियाली |
|
लम्बा |
लम्बाई |
|
स्वस्थ |
स्वास्थ्य |
|
सुन्दर |
सुन्दरता |
|
ठंडा |
ठंडक |
|
राष्ट्रीय |
राष्ट्रीयता |
|
खट्टा |
खटास |
|
निर्बल |
निर्बलता |
|
चतुर |
चतुरता |
|
बुरा |
बुराई |
|
मधुर |
मधुरता |
|
हीन |
हीनता |
|
कायर |
कायरता |
|
भयानक |
भय |
4.
क्रियाओं से भाव वाचक संज्ञाएँ बनाना :
|
क्रिया |
भाववाचक
संज्ञा |
|
जीना |
जीवन |
|
थकना |
थकावट |
|
जलना |
जलन |
|
जागना |
जाग |
|
गिरना |
गिरावट |
|
लिखना |
लिखावट |
|
बचाना |
बचाव |
|
सजाना |
सजावट |
|
चलना |
चाल |
|
खेलना |
खेल |
|
मारना |
मार |
|
हँसना |
हँसी |
|
देखना |
दिखावा |
|
लगना |
लगाव |
|
दौड़ना |
दौड़ |
|
मिलना |
मिलाप |
|
मरना |
मरण |
|
सुनना |
सुनवाई |
|
सहज |
सहजता |
|
सिलना |
सिलाई |
|
माँगना |
माँग |
|
पूजना |
पूजा |
|
उड़ना |
उड़ाना |
|
चुनना |
चुनाव |
|
खोजना |
खोज |
|
कहना |
कहावत |
|
बैठना |
बैठक |
|
बहना |
बहाव |
5. अव्यवो से भाव वाचक संज्ञाएँ बनाना :
|
अव्यव |
भाववाचक संज्ञा |
|
धिक् |
धिक्कार |
|
आगे-पीछे |
आगा- पीछा |
|
शीघ्र |
शीघ्रता |
|
समीप |
समीपता |
0 Comments